jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इजराइल ने गाजा के बाद अब दक्षिण लेबनान में कर दी एयर स्ट्राइक

तेलअवीव। इजरायल ने फिलहाल गाजा पर हमले रोक दिए हैं। लेकिन अब लेबनान को निशाने पर लिया है। बीती रात इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर दक्षिण लेबनान में करीब एक दर्जन बस बरसा दिए हैं। सेना का कहना है कि यह हमला हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के उन ठिकानों पर किया गया जहां ‘आतंकी ढांचे को दोबारा खड़ा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इंजीनियरिंग उपकरण’ रखे गए थे। वहीं हिजबुल्लाह से जुड़े एक टीवी चैनल ने फुटेज जारी किया जिसमें एक विशाल विस्फोट और नारंगी धुएं का गुबार दिखा। रिपोर्ट के अनुसार, इन हवाई हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए।

- Install Android App -

आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, ‘सेना ने उत्तरी कमान के नेतृत्व में हवाई हमले किए हैं। निशाना बनाए गए स्थानों पर हिजबुल्लाह के पास ऐसे इंजीनियरिंग टूल्स रखे थे जिनका उपयोग दक्षिण लेबनान में आतंकवादी ढांचे को दोबारा बनाने में किया जा रहा था। सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह लेबनानी नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है और उन्हें मानव ढाल’ की तरह इस्तेमाल कर रहा है। यह गतिविधि इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन है। सेना ने साफ कहा कि वह ‘इजरायल की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियानों को जारी रखेगी। लेबनान के सिडोन जिले के अल-नजरियाह गांव में यह हमला हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला बुलडोजर और खुदाई करने वाली मशीनों के प्रदर्शनी स्थल पर था, जहां भारी मशीनरी रखी हुई थी। लेबनान के राष्ट्रपति जोसफ आउन ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, दक्षिण लेबनान फिर से इजरायली हमले का निशाना बना है। यह हमला नागरिक प्रतिष्ठानों पर किया गया है, जो किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो घायल हुए हैं।