jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज हरदा : आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 12 मार्च को लगेगा हरदा : चंडीगढ़ में जिल खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन हरदा : फिट इंडिया वूमेन वीक के तहत कार्यशाला व गतिविधियों का हुआ आयोजन हरदा : आज मुख्य डाकघर हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 08 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन वीक 2026 के अंतर्गत जनपद सभागृह वन स्टॉ... विक्रांत सिंह कुमरे फिर बने आदिवासी समाज के मसीहा : तमिलनाडु में बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए बैतूल के... हरदा : 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 मार्च को बहुजन एकता महाआंदोलन कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीण क्ष... आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप

जबलपुर में 9 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला उजागर

जबलपुर। जबलपुर स्थित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ  ने यात्री बसों से जुड़े बड़े टैक्स घोटाले का खुलासा करते हुए गुरुवार रात बस मालिकों और परिवहन विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह पूरा प्रकरण लगभग नौ करोड़ रुपये की राजस्व हानि से संबंधित बताया जा रहा है। मामले में डिंडोरी के बस संचालक संजय केशवानी और साधना केशवानी के साथ ही जिला परिवहन कार्यालय डिंडोरी में पदस्थ रहे तथा वर्तमान में नरसिंहपुर में कार्यरत लिपिक पुष्प कुमार प्रधान को आरोपी बनाया गया है.इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 61(2), 238(सी) और धारा 7(सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

भोपाल से मिली शिकायत के बाद जांच शुरू

सूत्रों के मुताबिक, ईओडब्ल्यू को भोपाल से शिकायत मिली थी कि संजय और साधना केशवानी के नाम दर्ज कई यात्री बसों पर भारी टैक्स बकाया होने के बावजूद उन्हें परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के नाम पर कुल 16 बसें पंजीकृत थीं, जिनका रजिस्ट्रेशन डिंडोरी, जबलपुर, शहडोल, मंडला और बालाघाट जिलों में था। ये बसें डिंडोरी-जबलपुर, डिंडोरी-बम्हनी, बिछिया-डिंडोरी और अमरकंटक-मलाजखंड मार्गों पर संचालित हो रही थीं।

2006 से 2025 तक टैक्स नहीं किया जमा

- Install Android App -

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि इन 16 बसों में से कई वाहनों का वर्ष 2006 से लेकर 2025 तक का टैक्स जमा नहीं किया गया। आरोप है कि वाहन स्वामियों ने बसों को कबाड़ में बेच देने की सूचना परिवहन कार्यालय को देकर वर्ष 2006 से टैक्स अदा करना बंद कर दिया था।

वसूली प्रक्रिया के दौरान फाइलें गायब होने का आरोप

वर्ष 2017 में जब जिला परिवहन कार्यालय डिंडोरी ने बकाया कर की वसूली की प्रक्रिया शुरू की, उसी दौरान संबंधित लिपिक पुष्प कुमार प्रधान पर टैक्स से जुड़ी फाइलें गायब करने का आरोप लगा। फाइलें उपलब्ध न होने के कारण विभाग प्रभावी वसूली नहीं कर पाया, जिससे शासन को करीब नौ करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

आपराधिक षड्यंत्र और पद के दुरुपयोग की आशंका

ईओडब्ल्यू की प्रारंभिक जांच में बस संचालकों और परिवहन विभाग के कर्मचारी के बीच आपराधिक षड्यंत्र की आशंका जताई गई है। यह भी पाया गया कि कुछ वाहनों को बिना विधिवत अनुमति के नष्ट कर दिया गया। आरोप है कि संबंधित लिपिक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बकाया कर से जुड़े मूल अभिलेख सुरक्षित नहीं रखे, जिससे आरोपियों को अनुचित लाभ मिला। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और संबंधित दस्तावेजों व जिम्मेदारियों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।