jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर हैं चहल कुलदीप दूसरे नंबर पर पहुंचे

मुम्बई। भारत के लिए अभी तक टी20 में सबसे अधिक विकेट तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप ने अभी तक 99 विकेट लिए हैं। वहीं लेग युजवेंद्र चहल सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनके नाम 96 विकेट हैं। स्पिनरों की बात करें तो चहल पहले नंबर पर हैं। वहीं सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव हैं। उनके नाम 41 मैचों में 73 विकेट हैं। वहीं इसके बाद आर अश्विन और अक्षर पटेल का नंबर आता है। अश्विन ने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर हैं। वहीं अक्षर पटेल के भी इतने ही विकेट हो गये हैं हालांकि उन्होंने अश्विन से अधिक विकेट लिए है। अक्षर पटेल ने 72 मैचों में 72 विकेट हासिल कर लिए हैं। वे इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। वहीं स्पिनर रवि बिश्नोई पांचवें नंबर पर है, उन्होंने 42 मैचों में 61 विकेट लिए हैं।