jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

नगर परिषद CMO ने बीजेपी नेता के घर में फिंकवाया कचरा

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर परिषद में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में नगर परिषद के सीएमओ शैलेंद्र सिंह को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय के घर के बाहर सड़क पर पड़े कचरे को अमले के माध्यम से उठवाकर उनके घर के अंदर फेंकते हुए दिखाया गया है। यह घटना दीपावली से ठीक पहले की बताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद तेज हो गया है।

- Install Android App -

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीएमओ शैलेंद्र सिंह अमले को निर्देश देते नजर आ रहे हैं। महेश राय ने बताया, “मैंने कचरा सड़क पर रखा था, लेकिन सीएमओ ने इसे मेरे घर के अंदर फेंकवा दिया। जब मैंने मना किया, तो वे नहीं माने। अगर मेरे साथ ऐसा हो रहा है, तो आम जनता की क्या दुर्दशा होगी?” राय ने इस घटना को नगर परिषद की मनमानी और दबंगई का प्रतीक बताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। दूसरी ओर, आसपास के निवासियों ने एक अलग ही पक्ष पेश किया है। उन्होंने कहा कि सीएमओ के मना करने के बावजूद महेश राय ने ही सड़क पर कचरा फेंक दिया था।