बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
हरदा / वित्तीय वर्ष समापन के दृष्टिगत बैंकर्स की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि बैंकों में लंबित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं के ऋण प्रकरणों का 31 मार्च तक आवश्यक रूप से निराकरण किया जाए। उन्होने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
किसी भी बैंक में बगैर किसी उचित कारण से ऋण प्रकरण लंबित न रहें। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना के लिये जिले में कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में बैंकवार ऋण प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन,
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला अधिकारी श्री श्रवण एस, नाबार्ड के प्रतिनिधि श्री राहुल कुशवाह, एसबीआई हरदा के मुख्य प्रबन्धक श्री व्ही.नाथ झा, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री मनोज पंवार सहित बैंकर्स व अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

