मकड़ाई एक्सप्रेस 24 असम। जुबीन गर्ग की मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें उनके चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। संदीपन गर्ग घटना के समय सिंगापुर में जुबीन गर्ग के साथ मौजूद थे।
गिरफ्तारी क्यूँ हुई स्पष्ट नही
अभी तक संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनसे पिछले कुछ दिनों से पूछताछ चल रही थी।
पांच की हुई गिरफ्तारी
जुबीन गर्ग की मौत के मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और बैंड के दो सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस हिरासत
संदीपन गर्ग को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि सीआईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
क्या है आरोप
जुबीन गर्ग के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि गायक को सिंगापुर में जहर दिया गया था, जिससे उनकी मौत हुई। असम पुलिस की सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग ने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया है और जांच जारी रहने की बात कही है।

