jhankar
ब्रेकिंग
यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए, कानूनी मुश्किलें बढ़ीं - घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का समन जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

Big News Mp : प्रापर्टी ब्रोकर की 3 महिने पहले हुई थी शादी, दुल्हन नकदी जेवर लेकर हुई फरार

लूटेरी दुल्हन गैंग के कारनामे का संदेह –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : अभी कुछ वर्ष पहले मप्र में लूटेरी दुल्हन गैंग बहुत सक्रिय थी। जिनका काम ही होता था किसी धनी व्यक्ति को फंसाकर उससे शादी करना और शादी के दूसरे तीसरे दिन नकदी जेवर लेकर फरार हो जाना। अभी की ताजा मामले में कुछ ऐसा ही शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के शिवकंठ नगर में प्रापर्टी ब्रोकर जितेंद्र वर्मा के साथ हुआ। जहां उनकी नवविवाहित ज्योति सोना नकदी लेकर फरार हो गई।

- Install Android App -

पीढ़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होने थाने में बताया कि अभी 3 माह पहले ही मंदिर स्वजनो की उपस्थिति उसका विवाह ज्योति नामक महिला से हुआ था। ज्योति की पहले पति से बेटी है, वह भी साथ रहती थी। बाणगंगा थाने की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं। पुलिस द्वारा विवाह में शामिल दोनो पक्षो के मित्र रिश्तेदारों से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला को फोन लगाने पर स्विच आफ आ रहा है।

जितेंद्र वर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था। उसको ज्योति ने कहा कि उसे गणेश नगर में रहने वाली बहन से मिलने जाना है। दोपहर करीब दो बजे लौटा तो ज्योति ने कहा कि तबीयत ठीक नहीं होने से गणेश नगर नहीं गई। इस पर जितेंद्र उसके लिए दवा लेने गया। इस दौरान ज्योति अपनी बेटी मुस्कान के साथ घर से फरार हो गई और घर की अलमारी में रखे4 लाख रुपये, 3 मोबाइल और सोने के जेवर भी अपने साथ ले गई। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उक्त नकद राशि उसने ऋण चुकाने के लिए रखे थे। हमने ज्योति का फोन कई बार लगाया मगर वह स्विच आफ मिला। मंगलवार को वह मां के साथ थाने पहुंचा और ज्योति के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।अब पुलिस दो दिन से विवाह में शामिल लोगो से पूछताछ कर रही है। इसके साथ पुलिस का मुखबिर तंत्र भी सक्रिय है। लूटेरी गैंग की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है क्योकि पूर्व में इंदौर और भोपाल मं राजस्थान की लूटेरी गैंग ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।