jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

Crime News : 2 नकाबपोश ने डालर मार्केट से 18 लाख के मोबाइल किए चोरी, बदमाशों ने दुकान की शटर उचकाकर 150 मोबाइल ले गए

सीसीटीवी में शनिवार रात 1.53 बजे आए दो चोर, 2.34 बजे बैग में मोबाइल भरकर ले जाते दिखे।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के सबसे बड़े मोबाइल मार्केट में चोरी की वारदात हो गई। नकाबपोश दो बदमाश आधे घंटे में 18 लाख रुपये कीमती डेढ़ सौ फोन चुरा ले गए। पुलिस को दो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। चोर कैप और नकाब पहनकर आए थे। एमजी रोड़ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच छानबीन में जुटी है।घटना जेल रोड़ स्थित डालर मार्केट की है। राजाबाग; लालबाग निवासी नरेश मोटवानी,;रिंकू की हैलो मोबाइल के नाम से मोबाइल शॉप है। शनिवार रात रिंकू व कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह साढ़े दस बजे हाउस कीपिंग वाला विनोद नरवले सफाई के लिए आया तो रिंकू की दुकान ;का शटर उचका हुआ देखा। दुकान पर चोरी की सूचना मिलते ही आनन फानन में रिंकू वहां पहुचे जहां उनके काउंटर से डेढ़ सौ मोबाईल नदारद मिले।
एमजी रोड़ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दो युवक शटर उचकाते हुए नजर आ गए। दोनों ने काले रंग की कैप और रूमाल से मुंह ढंक रखा था। आरोपित बैग में मोबाइल ले जाते हुए भी स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
रिंकू के मुताबिकए मार्केट में करीब सवा सौ दुकानें हैं। एक गार्ड भी हैए लेकिन वह सो रहा था। चोर सुतार गली से ;पिछला दरवाजा से आए थे। आरोपित बैग में टूल्स लेकर आए थे। शटर उचकाकर अंदर घुसे और अमित पंजवानी सहित करीब सात दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की। रिंकू की दुकान का ताला टूट गया और आरोपितों ने काउंटर में रखे सारे फोन बैग में भर लिए। रिंकू के मुताबिक आरोपित नए फोन छोड़ गए हैं। पुराने महंगे फोन ही चुराकर ले गए।