jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड रही आकर्षण का केन्द्र

Harda : स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि मंत्री श्री वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, सनफ्लॉवर हायर सेकण्ड्री स्कूल ने द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सेंट मेरी स्कूल हरदा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व सुबेदार  उमेश ठाकुर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस पल, जिला होमगार्ड, एनसीसी दल बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी दल बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा व महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्काउट गाइड दल,

- Install Android App -

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा का गाइड दल व रेडक्रास दल, होलीफेथ स्कूल का एन.सी.सी. दल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा का गाइड दल, शौर्य दल व पुलिस बैण्ड ग्रुप भी शामिल हुआ। परेड में सीनियर दल में जिला पुलिस बल ने प्रथम, विशेष सशस्त्र बल ने द्वितीय व जिला होमगार्ड दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार जूनियर दल में होलीफेथ स्कूल के एन.सी.सी. दल ने प्रथम, एन.सी.सी. बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा एन.सी.सी. बालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।