jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने और चांदी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इन दोनो की कीमतों धातुओं के वायदा कारोबार में भी गिरावट दर्ज की गयी। सोने के भाव शीर्ष पर पहुंचने के बाद नीचे आये। घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,33,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,03,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी रही।

- Install Android App -

सोने के वायदा भाव की आज कमजोर शुरुआत रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी अनुबंध आज 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,021 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,34,521 रुपये था। एक समय यह कॉन्ट्रैक्ट 602 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,919 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,34,082 रुपये के भाव पर दिन का हाई और 1,33,801 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। सोने के वायदा भाव गुरुवार को 1,35,590 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्सा पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध आज 666 रुपये की गिरावट के साथ 2,0,2,899 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,0,3,565 रुपये था। इसने 2,03,588 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,02,656 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 4,363.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,364.50 डॉलर प्रति औंस था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 65.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 65.21 डॉलर था।