jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Big News Dewas: साढ़े तीन वर्ष का बालक की हौज में डूबने से मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास / बागली : माता पिता द्वारा ध्यान नही दिए जाने से अक्सर बच्चों के साथ जानलेवा घटनाएं हो जाती हैं बच्चों को बिना देखरेख के कहीं पर भी अकेला नही छोड़ना चाहिए। रविवार की सुबह ऐसी एक घटना घट गई जिसमें साढे तीन वर्ष का बालक की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह की है। नगर में पानी दिए जाने का समय था। इसी दौरान एक बालक खेलते खेलते हौज की जाली सहित जा गिरा। पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई।घटना नगर वार्ड नं 12 की जहां पर पं. सुरेश उपाध्याय द्वारा घर में पानी भरा जा रहा था। पानी के लिए हौज का ढक्कन खुला हुआ था। लेकिन जाली लगी थी। परिवार के सभी सदस्य पानी भरने में व्यस्त थे | इसी दौरान उनके पुत्र सुदीप का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र सारांश खेलते खेलते हौज के ढक्कन पर गया और जाली वाले ढक्कन के साथ ही हौज में जा गिरा। इधर बाद में जब उसकी तलाश की गई तो वह नही दिखा। जब परिवार के लोग हौज का ढक्कन बंद करने पहुंचे तो सारंस उन्हे डूबा हुआ मिला। घबराए परिजन उसे लेकर अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।