jhankar
ब्रेकिंग
आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

सैल्यूट देवास पुलिस : खातेगांव पुलिस टीम ने 03 मासूम बच्चो को महज 18 घंटे में ढूंढ निकाला, आरोपी सलाखों में

देवास : खाते गांव में बीते कल एक विवाह समारोह में एक व्यक्ति तीन मासूम बच्चो का अपहरण कर भगा ले गया था। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फेल गई। सीसीटीवी खंगाले तो उक्त अज्ञात व्यक्ति तीनो मासूमों को ले जाते हुए दिखाई दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारो ओर नाकेबंदी कर बच्चो की तलाश शुरू की। ओर आखिरकार महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को इंदौर के पास स्टार चौराहे से आज सुबह पांच बजे पकड़ लिया। बच्चो को परिजनों के हवाले कर दिया गया। सभी सकुशल है। वही आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने मासूम बच्चो को भूखे प्यासे रखा गया। ओर लगभग दस से बारह किलोमीटर पैदल भी चलाया गया। बच्चे बहुत थके हुए थे। बच्चो के किडनैप होने की जानकारी लगते ही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत ही मामले को गंभीरता से लेते हुए। बच्चो को ढूंढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बच्चो के माता पिता ने पुलिस प्रशासन का आभार माना।

क्या था पूरा मामल…

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को खातेगांव नगर के बड़े मोहल्ले मे शादी समारोह कार्यक्रम था । जिसमे खातेगांव निवासी अनीस खान कि एक 9 साल एवं 3 साल कि बेटी एवं 7 साल का बेटा भी शादी में गए थे। शादी समारोह स्थल अपहरण हुए बच्चे के घर के पास ही था। बच्चे शादी मे खाना खाने गये थे। जिन्हें अज्ञात बदमाश कमल ने खाना खिलाया और बहला फुसलाकर ले गया ।

बच्चे जब लम्बे समय तक घर नही पंहुचे तो परिजनों ने चिंता कि और तलाश शुरु कि और नही मिलने पर खातेगांव पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी ।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…

खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झाझोंट,प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तोमर, रविन्द्र तोमर, आनन्द जाट, सहित खातेगांव पुलिस बल व कन्नौद थाना प्रभारी सहित सतवास थाने से सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह सेंगर,प्रधान आरक्षक रामवीर सिंह,आरक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत, कांटाफोड़ सव इंस्पेक्टर विनय बघेल सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।