jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जिला पंचायत के ई-ग्राम यंत्री एमपी एप का शुभारंभ

बैतूल। जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ई-ग्राम यंत्री एमपी एप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैन ने बताया कि ई-ग्राम यंत्री मध्य प्रदेश एप में विकास कार्यों की जानकारी देख सकेंगे। गांव में चल रहे और पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एप में सभी पंचायत, जनपद यंत्री, उप यंत्री को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों को भी शामिल किया जा सकेगा। एप के माध्यम से निर्माण कार्य से संबंधित प्राक्कलन, तकनीकी स्वीकृति, मूल्यांकन तथा पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए किए गए आवेदन की निगरानी होगी। निर्माण कार्यों में विलंब करने वाली पंचायत, उपयंत्री पर निगरानी रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत यंत्री, उप यंत्री को ई-ग्राम यंत्री मध्य प्रदेश एप का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।