jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

EPFO Diwali Gift : दिवाली पर मिला PF खाताधारकों को तोहफा, खाते में आया ब्याज का पैसा

EPFO Diwali Gift : अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो EPFO ने आपके लिए बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल ईपीएफओ ने इस दिवाली पर ब्याज दरें ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वित्तीय वर्ष में ईपीएफओ खाताधारकों के खातों में जमा राशि पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर दी जा रही है.

EPFO Diwali Gift

गौरतलब है कि ईपीएफओ की ब्याज दरें हर साल सीबीटी और वित्त मंत्रालय द्वारा तय की जाती हैं। इस साल की बात करें तो सरकार ने जून में वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए ब्याज दरों का ऐलान किया था. इसके बाद सरकार ने पीएफ खाता रखने वालों को ब्याज दर से पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है.

EPFO ने दी जानकारी

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यानी ट्विटर पर कई यूजर्स काफी समय से EPFO से सवाल पूछ रहे हैं कि उनके खाते में पैसे कब ट्रांसफर होंगे.

- Install Android App -

सुकुमार दास नाम के यूजर्स ने इस मामले पर सवाल पूछे, लेकिन ईपीएफओ ने जवाब दिया कि खाते में ब्याज ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और खाताधारकों को इस साल बिना किसी नुकसान के पूरी ब्याज राशि मिलेगी। इसके साथ ही ईपीएफओ ने कर्मचारियों से धैर्य बनाए रखने का भी अनुरोध किया है.

पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें?

अगर आप पीएफ खाताधारक हैं और अपने खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आप मैसेज, मिस्ड कॉल, उमंग ऐप या वेबसाइट के जरिए आसानी से ऐसा कर सकते हैं।

मैसेज के जरिए बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके अलावा आप इस नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर फॉर एम्प्लॉइज सेक्शन में जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं।

उमंग ऐप पर बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा, इसके बाद ईपीएफओ सेक्शन में जाकर सर्विस और व्यू पासबुक चुनें। इसके बाद एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विस पर जाएं और ओटीपी विकल्प चुनें। फिर आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. और इसे एंटर करें, इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपके सामने EPFO पासबुक खुल जाएगी.