jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Siwni Malwa: बिना अनुमति विधायक ने की व्यापारियों के साथ बैठक, कांग्रेस ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, मकड़ाई समाचार खबर का असर

केके यदुवंशी –

- Install Android App -

सिवनी मालवा : विधानसभा में पिछले 15 दिनों में भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा की आचार संहिता का उल्लघंन करने के मामले में यह दूसरी शिकायत निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने की गई है। विधानसभा 136 में भाजपा प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति इतने आश्वस्त है कि सभी नियमों को ताक में रख कर चुनाव प्रचार कर रहे है। प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में कोई भी कसर नही छोडी जा रही है। हाल ही में एक सार्वजनिक धर्मशाला में बिना अनुमति के व्यापारियों की बैठक करने का मामला प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस के अजय रघुवंशी द्वारा निर्वाचन अधिकारी से एक लिखित शिकायत की गई है। जिसमें बताया कि भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा द्वारा सार्वजनिक भवन में बिना लिखित सूचना के व्यापारियों की बैठक की थी। जिसकी प्रत्याशी द्वारा कोई अनुमति नही ली गई थी।

इससे पहले भी भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा द्वारा टिकिट मिलने के बाद स्थानीय रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भीड़ को एकत्रित कर सभा करने का मामला दर्ज किया जा चुका है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा द्वारा आदर्श आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। वही पूरे मामले में जब विधायक प्रेमशंकर वर्मा से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फ़ोन नहीं उठाया गया। वही निर्वाचन अधिकारी प्रमोद सिंह गुर्जर ने बताया की यदि बिना अनुमति किसी भी प्रकार की सभा, भीड़ को एकत्रित किया जाता है तो ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। शिकायत की जांच करा कार्रवाई की जायेगी।