jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार में किसानों का उग्र आंदोलन: कलेक्टर के आश्वासन के बाद धरना किया स्थगित

धार। मध्य प्रदेश के धार के खलघाट टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया। यहां चार-पांच जिलों से आए किसानों ने सुबह से नेशनल हाईवे-52 पर अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया। एमएसपी एवं कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों ने यहां उग्र प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष मदन मुलेवा ने कहा कि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के बीच धामनोद के आईटीआई भवन में हुई बातचीत का कोई हल नहीं निकला। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी एमएसपी एवं कर्ज माफी की बात पर अड़े रहे। जब तक इन दोनों मांगों को मान नहीं लिया जाता तब तक किसान सड़कों पर जमे रहेंगे, धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

- Install Android App -

वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि खलघाट टोल पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा सुबह 5:00 से चक्का जाम किया गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के बीच की वार्ता विफल हो गई है। किसान जहां अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, वहीं प्रशासन के द्वारा उन्हें टोल प्लाजा से हटाकर धामनोद के आईटीआई मैदान में धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा जा रहा है ।लेकिन किसानों के द्वारा प्रशासन की बात को नहीं माना गया है। उनका धरना प्रदर्शन ऐसी जगह पर चल रहा है जहां पर 163 भारतीय न्याय संहिता लागू है।

ज्ञापन के बाद धरना स्थगित
वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगे बताई और ज्ञापन सौंपा गया और धरने को स्थगित करने की घोषणा की गई। कलेक्टर ने भी सभी किसानों को आश्वस्त किया है कि उनके सभी मांगे केंद्र सरकार व राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी। धार-महू की संसद सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली जाकर मिलेगा, इस आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है।