jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

पूर्व कांग्रेस विधायक के जन्मदिन पर भजन संध्या में मारपीटः पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। जिले के बड़नगर के गांधी चौक में कांग्रेस के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल के जन्मदिन पर आयोजित भजन संध्या के दौरान गुरुवार रात करीब 1 बजे दो पक्षों में जमकर विवाद के बाद और डंडे से मारपीट हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक-दूसरे पर बरसाए डंडे

- Install Android App -

मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियां और डंडे बरसाए। विवाद किस बात को लेकर हुई इसका कारण पता नहीं चल पाया है। मारपीट की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मारपीट करने वालों की तलाश

बड़नगर पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में से किसी ने भी अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार मारपीट करने वाले लोगों की तलाश कर रही है।