jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

उफनते सीवर और गंदगी से प्रसूताओं-नवजातों को इंफेक्शन का खतरा

ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार स्थित शासकीय जच्चा खाने के हाल बद से बदतर होते जा रहे हैं, जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और उनके नवजात बच्चों को उठाना पड़ रहा है,अस्पताल परिसर में उफनते सीवर चेम्बर और उनसे निकल रही गंदगी के कारण इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ गया है।

- Install Android App -

दरअसल ग्वालियर के शासकीय जच्चा खाना में प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। लेकिन यहां जच्चा और बच्चा दोनों को ही इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अस्पताल परिसर के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और प्रसूता प्रतीक्षालय के बाहर गन्दगी फैली हुई है।अस्पताल के सीवरों की सफाई न होने के कारण चौक हो चुके है। जिसके चलते यहाँ उफ़न कर गन्दगी पूरे परिसर में फैल गयी है। इस हाल में भर्ती प्रसूताओं और उनके नवजातो को इन्फ़ेक्शन का खतरा बढ़ गया। वहीं जब इस हाल से जुड़ा सवाल जिम्मेदारो से करना चाहा गया तो सभी ने जबाब देने से दूरी बनाई है।