jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

ई-टोकन पर खाद मांगने वाले किसान पर एफआईआर : जताया अनोखा विरोध

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसानों की बेबसी और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। सिरोंज के ग्राम सबलपुर के निवासी किसान मोहन सिंह पर सहकारी समिति प्रबंधक ने ई-टोकन के साथ खाद लेने पहुंचने मात्र पर ही एफआईआर दर्ज करा दी। यह घटना खाद संकट के बीच किसानों के आक्रोश को और भड़का रही है, जहां एक तरफ सरकार पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान लाइनों में खड़े होकर भी निराश हो रहे हैं।

- Install Android App -

बताया जाता है कि मोहन सिंह ने नियमों के अनुसार ई-टोकन जनरेट कर सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे थे। लेकिन समिति प्रबंधक ने किसी छोटी-मोटी बहस को आधार बनाकर किसान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। थाने में दर्ज एफआईआर में किसान पर समिति में तोड़फोड़ और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है, जबकि किसान का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी हक की खाद मांगी थी। यह घटना सिरोंज क्षेत्र में खाद की किल्लत के बीच हुई, जहां किसान सुबह से लाइनों में लगकर भी टोकन मिलने के बाद खाली हाथ लौट रहे हैं।

इस अन्याय के खिलाफ किसान मोहन सिंह ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सिरोंज एसडीएम कार्यालय पहुंचे मोहन सिंह ने एक खाद की बोरी अपने शरीर पर लपेट ली और सीने पर एक तख्ती लटका ली, जिस पर स्पष्ट शब्दों में लिखा था: “टोकन के बदले FIR मिल गई, खाद कब दोगे साहब?” यह तख्ती न केवल किसान की व्यथा को बयां कर रही थी, बल्कि पूरे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की पीड़ा को आवाज दे रही थी। कार्यालय के बाहर खड़े होकर उन्होंने नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल खाद उपलब्ध कराने तथा एफआईआर रद्द करने की मांग की। मोहन सिंह ने बताया, हम टोकन लेकर गए थे, लेकिन प्रबंधक ने हमें अपराधी बना दिया। खेत सूख रहे हैं, फसल बर्बाद हो रही है, फिर भी हमें FIR का सामना करना पड़ रहा है। अगर टोकन से खाद नहीं मिलेगी, तो हमारा क्या होगा?