jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

हरदा : कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कलेक्टर निवास व अन्य कार्यालयों में हुआ ध्वज वंदन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर ध्वज वंदन किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत सहित विभिन्न अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य श्री ललित पटेल, श्रीमती रेखा बड़ोदिया व श्री कमलेश सेजकर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

नगर पालिका परिषद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने ध्वज वंदन किया।