jhankar
ब्रेकिंग
राउ थाने में पदस्थ ASI मधुकर विश्वकर्मा ने खाकी वर्दी को किया शर्मसार ! हंडिया निवासी पत्रकार साथी क... पांच दिवसीय मनेगा परशुराम जन्मोत्सव : 24 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा  हरदा - सर्व ब्राह्मण एमपी में MSP पर गेहूँ खरीदी की तारीखें तय— इंदौर-उज्जैन-भोपाल-नर्मदापुरम में 10 अप्रैल से, शेष संभाग... नीमच में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले: गेहूं-मेथी की फसल भीगी; किसानों की चिंता बढ़ी गैस की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं: सागर में ऑटो-रिक्शा की लंबी लाइनें मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी, MPL के लिए कल लगेगी बोली मनपसंद गाना नहीं बजा तो DJ पर बवाल, कुर्सियां चलीं हवा में 100 रुपये के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार भोपाल: मामूली विवाद में युवक की हत्या, परिजनों का थाने घेराव और चक्काजाम

इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी, MPL के लिए कल लगेगी बोली

इंदौर। में 31 मार्च को पहली बार मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का योजन किया जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस नीलामी में राज्य की अलग-अलग टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदेंगी। बता दें, एमपीएल के आगामी सीजन के लिए भारतीय स्टार क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर और रजत पाटीदार को रिटेन कर लिया गया है।

नीलामी में आवेश खान पर होगी सबकी नजर

इंदौर के ब्रिलियंट कंवेशन सेंटर में होने वाली इस नीलामी की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, जहां सबकी नजर तेज गेंदबाज आवेश खान पर होगी। बता दें, किसी भी फ्रेंचाईजी द्वारा उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया गया है, ऐसे में नीलामी में टीमें उनपर बड़ा दांव लगा सकती हैं। आवेश के अलावा आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े अनिकेत वर्मा पर भी टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं। अनिकेत ने आईपीएल 2026 के अपने पहली ही मैच में आरसीबी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा कुलदीप सेन, आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी पर भी फ्रेंचाईजी बड़ी बोली लगा सकती हैं।

- Install Android App -

वेंकटेश-रजत हुए रिटेन

मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग की नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाईजियों ने रिटेन कर लिया है। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा बने वेंकटेश अय्यर को एमपीएल के लिए 12.5 लाख रुपये में रिटेन किया गया है, जबकि आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार को 7 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। बता दें, एमपीएल के नए सीजन का आगाज आईपीएल के ठीक बाद होगा।

एमपी के खिलाड़ी आईपीएल में बिखेर रहे जलवा

बता दें, मध्यप्रदेश के कई खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अपना जलवा बिखर रहे हैं। आईपीएल 2026 में एमपी के 11 खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और मंदेश यादव का नाम शामिल है। ये तीनों खिलाड़ी इस सीजन आरसीबी का हिस्सा हैं।