jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्...

पूर्व विधायक का विवादित बयान: होली को बताया घिनौना त्योहार, भगवान विष्णु पर भी की टिप्पणी

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने अपने विवादित बयान से फिर हदें पार कर दी है। हिंदू धर्म के खिलाफ लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले इस पूर्व विधायक ने इस बार भगवान विष्णु और होली के त्यौहार पर अभद्र, अपमानजनक और विवादित टिप्पणी की है। पूर्व विधायक ने हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को घिनौना त्यौहार कहते हुए कहा कि होलिका हमारे समाज की बहन थी और हिरण्यकश्यप दलित थे। इसके साथ ही प्रजापति ने भगवान विष्णु को अपशब्द कहे, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो हो रहा है।

पूर्व विधायक के लगातार विवादित बयान
छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक व दलित नेता आरडी प्रजापति के विवादित बयानों से हिंदू संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश है बीते कुछ दिनों पहले ही आरडी प्रजापति द्वारा कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने कथावाचक बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर भी विवादित टिप्णणी की है। वहीं, इस बार पूर्व विधायक ने हिंदुओं के पवित्र त्यौहार होली को घिनौना बताते हुए भगवान को अपमान किया है।

- Install Android App -

होलिका और हिरण्यकश्यप को बताया पीड़ित दलित, भक्त प्रहलाद का अपमान
आरडी प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ” होली बहुत ही घिनौना त्यौहार है। होलिका हमारे समाज की बहन थी।” आरडी प्रजापति ने लगभग 6 मिनट के विवादित वीडियो में मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए कहा कि होली क्यो मनाई जाती है। इस वीडियाो में प्रजापति ने हिरण्यकश्यप को दलितों का राजा बताया और भगवान विष्णु को मनुवादी राजा बताया। इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने हिरण्यकश्यप के बेटे व भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रहलाद और नारद मुनि के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी की।

लोग बोले- पूर्व विधायक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है
हद तो तब हो गई जब पूर्व विधायक ने कहा, ” दलित बहन होलिका के साथ मनुवादी लोगों ने गलत काम किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद होली की झूठी कहानी बनाकर त्यौहार मनाया जाता है।” पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के वीडियो डालने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इस पूर्व विधायक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने इसके साथ ही सभी धार्मिक ग्रंथों को आग लगा देने की बात कही और कहा कि हम ऐसे ग्रंथो को नहीं मानते।

‘समाज में जहर घोल रहे आरडी प्रजापति’
वहीं, जब छतरपुर के धर्म प्रेमी, कथा वाचक सौरभ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, ” पूर्व विधायक आरडी प्रजापति हमेशा विवादित बयान देते हैं। अपनी ओछी राजनीति के लिए समाज मे जहर घोलने का काम करते हैं। जिस तरह उन्होंने ये वीडियो जारी कर हमारे पवित्र त्यौहार होली, हमारे आराध्य भगवान विष्णु और हमारे ग्रंथों को लेकर जो टिप्पणी की है। वह निंदनीय है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे, हमारे आराध्य पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”