हंडिया।बघेल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर और रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा बुधवार को हंडिया ग्राम पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 80 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में शुगर, बीपी, सर्दी-खांसी, बुखार सहित मौसमी बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। हरदा के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह बघेल ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत हंडिया के सरपंच लखनलाल भिलाला द्वारा किया गया। सोसायटी द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से लगातार गांव-गांव शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हंडिया का यह शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद खत्री,लाल खां सुनील वर्मा सहित बीएचआरसी हॉस्पिटल की टीम उपस्थित रही।

