jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

हरदा: हम होंगे कामयाब अभियान’ के तहत आयोजित हुआ बालिका क्रिकेट कप

हरदा / हम होंगे कामयाब अभियान के तहत जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम व जागरूकता के लिए कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को बालिका क्रिकेट कप का आयोजन स्थान कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सामने ग्राउंड पर लाड़ली टीम एवं सुकन्या टीम के बीच आयोजित किया गया।सुकन्या टीम की कप्तान सुश्री मोनिका उइके ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।

- Install Android App -

लाड़ली टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर कुल 70 रन बनाए। लाड़ली टीम की कैप्टन स्वाति ढाका ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। जवाब में सुकन्या टीम द्वारा कुल 4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही मैच को जीत लिया। सुकन्या टीम की ओर से राधिका मर्सकोले ने सर्वाधिक 42 रन बनाए व 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा शहरी सुश्री भारती भल्लावी ने सुकन्या टीम की कैप्टन मोनिका उइके को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोनो और स्लोगन लिखे ट्राफी से सम्मानित किया जबकि खेल विभाग से जिला समन्वयक सलमा खान ने द्वितीय पुरस्कार लाडली टीम की कैप्टन स्वाति ढाका को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मोनो एवं स्लोगन लिखी ट्राफी से सम्मानित किया गया।