jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Gold Price Today : सोना और चांदी के भाव आज फिर गिरें, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today : सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है। वायदा बाजार के साथ-साथ खुदरा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम गिरे हैं।

Gold Price Today

बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसके अलावा खुदरा बाजार में भी सोने और चांदी के रेट में कमजोरी देखी जा रही है। खुदरा बाजार में चांदी करीब 900 रुपये गिर गई है और वायदा बाजार में भी चांदी 550 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा गिर गई है।

बाजार में आज कैसी रहीं सोने-चांदी की कीमतें?

एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 139 रुपये यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ और इसकी कीमत 59934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। सोने की ये कीमतें उसके दिसंबर वायदा के लिए हैं। एमसीएक्स पर आज चांदी का भाव 562 रुपये यानी 0.78 फीसदी गिरकर 71333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ये दरें दिसंबर वायदा के लिए हैं।

खुदरा बाजार में आज कैसे रहे सोने के भाव?

14 कैरेट सोना

आज 14 कैरेट सोने की कीमत 35065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई और इसमें 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। कल यह सोना 35006 रुपये पर बंद हुआ था.

18 कैरेट सोना

- Install Android App -

आज 18 कैरेट सोने की कीमत 44955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई और इसमें 75 रुपये की गिरावट देखी गई है। कल यह सोना 44880 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था.

22 कैरेट सोना

आज 22 कैरेट सोने की कीमत 54905 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुई और इसमें 92 रुपये की गिरावट देखी गई है। कल यह सोना 54813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

24 कैरेट शुद्ध सोना

24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट आज 59940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है और कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये की गिरावट देखी गई है। कल 24 कैरेट शुद्ध सोना 99840 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

24 कैरेट सोना

आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 59700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ और कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये की गिरावट देखी गई है। कल यह सोना 59600 रुपये के भाव पर बंद हुआ था.

खुदरा बाजार में चांदी की कीमतें

खुदरा बाजार में चांदी की कीमत पर नजर डालें तो आज यह 71324 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है और इसके रेट में 873 रुपये की भारी गिरावट देखी गई है. कल चांदी के भाव 72197 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे.