jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Gold Price : आज से सबसे खरीदें सस्ता सोना, महज 5 दिन के लिए है मौका, कीमत केवल इतनी है, जानें

Gold Price : आजकल कई लोग होते हैं जो सोना खरीदने में भी निवेश करते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो शादी त्यौहार के मौके पर भी सोना खरीदने के इच्छुक होते हैं। इसीलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से सरकार सस्ती कीमत पर सोना बेच रही है और यह अगले 5 दिनों तक चलने वाला है।

Gold Price SGB

आपकी जानकारी के लिए बता दें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( SGB ) 2023-24 की दूसरी सीरीज आज लॉन्च की जा रही है। इसकी पहली सीरीज 19 जून 2023 को आई थी। अब दूसरी सीरीज 11 से लेकर 15 सितंबर तक चलने वाली है।

इस कीमत पर मिलेगा सोना

- Install Android App -

आपकी जानकारी के लिए बताइए कि सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचा जा रहा है और इस 999 शुद्धता वालें सोने की कीमत 5923 रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है। इसकी मार्किंग इंडियन बुलियन ज्वेलर्स (IBJ) द्वारा की जाती है।

इस साल हुई शुरुआत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में की गई थी और इसे जनता का जबरदस्त रिस्पांस भी मिला है। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में आप सब कीमत पर गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में आप 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध सोने में निवेश करते हैं। इस योजना में निवेश करने पर निवेशकों को शानदार रिटर्न भी मिलता है, जिस कारण इस योजना को भरपूर प्यार मिला है।

यहां से खरीदें SGB

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यह गोल्ड बॉन्ड (SGB) पेश किए जाते हैं। इन बॉन्ड को बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नॉमिनेटेड डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज जैसे BSE और NSE द्वारा बेचा जाता है। इसके अलावा अगर आप इनकी ऑनलाइन खरीद करते हैं तो आपको छूट भी दी जाती है। इस योजना के तहत एक व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में 500 ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) खरीद सकता है।