jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में ‎गिरावट

मुंबई। सोने की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को ‎मिल रही है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,02,136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी की बात करें तो इसमें 0.09 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,17,068 रुपए प्रति किग्रा पर है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 1,01,570 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा, कमजोर डॉलर, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कमी की उम्मीद और शुल्क घटनाक्रमों ने कीमतों में उतार-चढ़ाव को बढ़ावा दिया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,01,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 200 रुपए बढ़कर 1,01,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह 1,00,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी की कीमत अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहीं।