jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

Gold Rate Today: सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी भी टूटी

नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट और रुपये के मूल्य में हुए सुधार के साथ राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 54 रुपये टूटकर 46,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 178 रुपये की गिरावट के साथ 59,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.16 रुपये प्रति डॉलर हो गया था। बाद में रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 74.03 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.15 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.03 के उच्चस्तर और 74.21 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 31 पैसे की मजबूती के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव नुकसान के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

- Install Android App -

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोमवार को सोने का हाजिर भाव 1,794 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आयी। अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.17 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 650.98 अंक की बढ़त के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गत शुक्रवार को 496.27 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।