jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

सोना 1,14,500 रुपए प्र‎ति 10 ग्राम, चांदी लगभग 1,42,800 रुपए

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के कारोबार में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव सार्वज‎निक स्तर पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,14,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,42,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रेक्ट 522 रुपये की तेजी के साथ 1,14,300 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,788 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रेक्ट 695 रुपये की तेजी के साथ 1,14,483 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। लेकिन बाद में भाव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की तेजी के साथ 1,41,758 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,41,889 रुपये था। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,42,889 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के भाव चढ़ गए और सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गए। कॉमेक्स पर सोना 3,788.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,809.10 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 14.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,823.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव 3,828.50 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू चुके हैं। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 46.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 46.65 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 46.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह इसने 46.95 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया था।