jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए 21 करोड़ रुपये इनाम घोषित किया

मुम्बई। एशिया कप में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम पर पैसे की बारिश होती नजर आ रही है। भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर रिकार्ड नौवीं बार खिताब जीता। ऐसे में बीसीसीआई ने भी उसके लिए अपना खजाना खोल दिया है। बोर्ड ने विजेता टीम के लिए 21 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।

- Install Android App -

इस घोषणा के साथ ही बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया – “3 वार, 0 जवाब”, जो तुरंत वायरल हो गया। इस आशय था भारतीय टीम ने इस टूर्नोमेंट में तीनो ही मैचों में पाकिस्तान को हराया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने सभी मैच आसानी से जीते।

फाइनल में भारतीय टीम की जीत के नायक रहे कुलदीप यादव और तिलक वर्मा। कुलदीप ने जहां 4 विकेट लेकर पाकिस्तान को 146 रनों पर समेटा। वहीं तिलक ने नाबाद 69 रन बनाकर भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुचाया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत में अभिषेक शर्मा की भी अहम भूमिका रही। अभिषेक को सबसे अधिक रनों के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला।