jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : कर्ज चुका चुके, फिर भी 10–12 लाख की मांग और धमकियां" — महिला ने एसपी जनसुनवाई में लगाई न्या... किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का दाना-दाना खरीदे सरकार :- हरदा विधायक डॉ. दोगने शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏

Gold Silver Price Today : सोना चाँदी की कीमतों में फिर हुई गिरावट, जल्द करें खरीददारी

Gold Silver Price Today : कल हिंदू धर्म का विशेष त्योहार यानी धनतेरस है। इस दिन लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि इन दिनों सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है। सोना लगातार सस्ता हो रहा है. सोना खरीदने वालों की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है. आइए जानते हैं सोने के ताजा भाव.

Gold Silver Price Today

दिवाली 2023 से पहले सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। धनतेरस में सिर्फ 2 दिन बचे हैं. भारतीय संस्कृति में लोग धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में सोना-चांदी का सस्ता होना सभी के लिए राहत की खबर है। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

450 रुपये सस्ता हुआ सोना

इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। सोमवार को सोने की कीमत में 50 रुपये, मंगलवार को 250 रुपये और बुधवार यानी आज 150 रुपये की गिरावट आई है। 3 दिनों में सोने की कीमतों में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ रही है। इसके अलावा चांदी इस हफ्ते अब तक 1600 रुपये सस्ती हो चुकी है.

- Install Android App -

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपये गिरकर 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 950 रुपये गिरकर 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हुआ सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरकर 1,966 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सदस्यों की तीखी टिप्पणियों के कारण सोने में गिरावट आई। ये टिप्पणियाँ इस बात पर जोर देती हैं कि केंद्रीय बैंक का ध्यान पूरी तरह से मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत के लक्ष्य तक लाने पर है।