jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

गुलाबगंज–नरयावली : लव जिहाद व आगजनी की घटना के विरोध में ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। जिले के नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदामऊ में हुई लव जिहाद एवं आगजनी की गंभीर घटना के विरोध में शुक्रवार को गुलाबगंज तहसील कार्यालय में चिढ़ार समाज सहित विभिन्न सामाजिक व हिंदूवादी संगठनों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना का विवरण

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, ग्राम चांदामऊ में एक युवक पर एक युवती को लव जिहाद का शिकार बनाने का आरोप है। 4 दिसंबर की रात जब युवती सागर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, तब आरोपी युवक फहीम खान ने उसे रात 10:30 बजे आने के लिए फोन किया। युवती द्वारा मना करने पर उसे धमकी दी गई। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने फोन कर युवती को बताया कि उसका घर जल रहा है।

आगजनी में दो भाइयों की मौत

आगजनी की इस घटना में युवती की बड़ी बहन और दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन और युवती गंभीर रूप से घायल हैं। लगभग 10 दिन बाद होश में आई युवती ने बयान दिया कि बाहर से कुंडी लगाकर आग लगाई गई थी और उसने खिड़की से भागते हुए आरोपी को देखा। युवती करीब 60 प्रतिशत तक झुलसी हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Install Android App -

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाजजनों का आरोप है कि प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती कर केस को दबाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित परिवार के दोनों बेटों की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है।

कठोर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बुलडोजर कार्रवाई, आरोपियों पर एनएसए लगाने, लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में चिढ़ार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चिढ़ार, तहसील अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष अमरचंद चिढ़ार, गौसेवक एवं संरक्षक थान सिंह, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, कुशवाह समाज के अध्यक्ष रूपेश कुशवाह, गोपाल सिंह दांगी, शिवप्रसाद तिवारी, अहिरवार समाज से तहसील अध्यक्ष चंद्रमोहन रतोशिया, भाजपा एससी मोर्चा के कमल सिंह चिढ़ार, ब्रजेश कटारे, राजकुमार रैकवार, महार सिंह मालवीय, रामकिशन चिढ़ार, सुभाष चिढ़ार, सुरेश चिढ़ार सहित भोपाल से नरेंद्र गहलोत, एबीवीपी व विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे ।