jhankar
ब्रेकिंग
आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार

खातेगांव में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दो अवैध क्लिनिक किए सील

खातेगांव। खातेगांव में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लगातार शिकायतें मिलने के बाद टीम ने नेमावर के पास मंडलेश्वर में संचालित दो अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया।

छापेमारी के दौरान परिमल विश्वास और टीके राय द्वारा चलाए जा रहे क्लिनिकों में भारी मात्रा में सिरप, टैबलेट, इंजेक्शन, सलाइन बोतलें और एंटीबायोटिक दवाएं मिलीं। परिमल विश्वास के क्लिनिक के पीछे बने आवास में दवाओं को इस तरह रखा गया था जैसे कोई मेडिकल स्टोर संचालित हो।

क्लिनिक परिसर में चार-पांच पलंग भी लगे थे, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था। मौके पर दोनों कथित डॉक्टरों के पास कोई वैध डिग्री या पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों क्लिनिकों को सील कर पंचनामा कार्रवाई की।

- Install Android App -

कार्रवाई में यह रहे शामिल

संयुक्त कार्रवाई टीम में बीएमओ डॉ. तुषार गुप्ता, नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा, डॉ. शुभम तिवारी, नरेंद्र गुर्जर, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और राजस्व विभाग के पटवारी शामिल थे। टीम ने अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी दबिश दी, लेकिन वहां के क्लिनिक संचालक पहले ही ताले लगाकर फरार हो चुके थे।इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसी  कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नाबालिग की तबीयत बिगड़ी थी

हाल ही में खातेगांव क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 16 वर्षीय नाबालिग की हालत गंभीर हो गई थी। उसे इंदौर में भर्ती कराना पड़ा था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।