jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Mp News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला 99 पर उछल रहे, पिछले 3 चुनावो को मिलाकर भी कांग्रेस की बीजेपी के बराबर सीट नही आई

मकडाई एक्सप्रेस 24 गुना : इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिली है इसके बाद सत्ता में आने के जोड़ तोड़ की कोशिश पर ज्योतिर्दित्य सिंधिया ने हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि 99 सीटें जीतने वाले उछल तो रहे हैं, लेकिन उन पर जनता ने विश्वास नहीं जताया। उन्होने ने कहा, “जो लोग आज कल बहुत फुदक रहे हैं, उनके एक, दो नहीं बल्कि तीनों चुनाव की संख्या लेकर भी जोड़ दी जाए, तो देखा जा सकता है कि देश की जनता ने जो विश्वास प्रधानमंत्री के हाथों में दिया है, वो तीन चुनाव मिलाकर भी कांग्रेस नहीं ला पाई है. बीजेपी को इस बार 240 सीटें मिली हैं, लेकिन तीनों चुनाव मिलाकर भी कांग्रेस 240 सीटें नहीं ला सकी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर चल चुका है. अभी पीएम मोदी G-7 में देश का परचम लहरा कर आ रहे हैं |

मंत्री बनने के बाद पहली बार गुना आए सिंधिया –

- Install Android App -

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार 24 जून को सांसद पद की शपथ लेने के बाद शाम को गुना पहुंचे. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत तमान जनता ने रोड शो में उनका स्वागत किया।

हरदा : वन विभाग एसडीओ की साठ गांठ से शासकीय आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा, मनमर्जी के आदेश! किसी पर मेहरबानी तो किसी को दंड!