jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

Guna News: युवती से बर्बरता – अयान खान ने उसे बंधक बनाकर की मारपीट जबरन शादी,जायदाद अपने नाम कराने का बनाया दबाब

अस्पताल में भर्ती युवती ने कहा पड़ोस में रहने वाला अयान खान ने  कमरे में बंधक बनाकर बर्बरता से मारपीट की, मुझ पर जबरन शादी करने और मेरी जमीन जायदाद को खुद के नाम कराने का दबाब बनाया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना। कैंट थाना क्षेत्र की युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती ने अपने पड़ोस में रह रहे युवक पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ौसी युवक ने अयान खान ने उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके मुंह तथा शरीर पर चिपकने वाला कोई पदार्थ डाला और फिर उसके साथ बर्बरता से मारपीट की है। इसके बाद युवती किसी तरह से अपनी मां के घर पहुंची।

मां ने युवती को लेकर थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की हालत देख उसे अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि युवक.युवती बालिग हैं और लिव-इन में रह रहे थे। फिलहाल युवती की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार किया है|जिसके पास से 60 लीटर अवैध शराब भी जब्त हुई है।