jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हंडिया : वीर भगत सिंह चौराहा बस स्टैंड बना राष्ट्रगान और शौर्य का साक्षी,,,,

हंडिया।देश की आज़ादी और संविधान की गरिमा को समर्पित गणतंत्र दिवस का पर्व हंडिया के वीर भगत सिंह चौराहा बस स्टैंड पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। समस्त दुकानदारों के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी आरपी कवरेति द्वारा भारत माता एवं अमर शहीद भगत सिंह जी के छायाचित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके उपरांत थाना प्रभारी ने ध्वजारोहण किया। जैसे ही राष्ट्रगान की स्वर लहरियाँ गूंजीं, पूरा बस स्टैंड परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा।

- Install Android App -

कार्यक्रम में ग्राम की नन्हीं बालिकाओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया और आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में थाना स्टाफ, बस स्टैंड के समस्त दुकानदार एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।