Happy Teachers’ Day 2020: इन Images, Wishes, SMS, Greetings, WhatsApp and Facebook Status के जरिए शिक्षकों को भेजें बधाई संदेश
Happy Teachers’ Day 2020: भारत में 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी शिष्य अपने उन शिक्षकों का सम्मान करते हैं जिनकी वजह से वो अपने जीवन में सफलता हासिल करने में सफल हुए हैं। जीवन में गुरू के योगदान को भगवान से भी ज्यादा माना गया है क्योंकि गुरू की वजह से ही शिष्य एक अच्छा और सफल इंसान बनने के साथ ही अच्छे और बुरे में भेद कर पाता है। इन Images, Wishes, SMS, Greetings, WhatsApp and Facebook Status के जरिए अपने गुरुओं को दें बधाई।
यदि देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मन वाले लोगों का राष्ट्र बनाना है, तो मेरा मानना है कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो ये कर सकते हैं – वे है पिता, मां और शिक्षक: अब्दुल कलाम
Happy Teachers’s Day 2020
————————–

माता-पिता की मूरत है गुरु
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु।
Happy Teachers’ Day
————————–
जो बनाए हमें इंसान बनाए,
और दे सही-गलत की पहचान।
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
————————–

टीचर का मतलब होता है
T – टेलेंट
E – एजुकेशन
A – एटीट्यूट
C – कैरेक्टर
H – हॉर्मोनी
E – एफिशियंट
R – रिलेशन
Happy Teachers’ Day 2020
————————–
गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां।
शिक्षक दिवस की बधाई
————————–
न मुझे राष्ट्रपति के रूप में याद किया जाए, न वैज्ञानिक के रूप में, मुझे खुशी होगी यदि दुनिया मुझे शिक्षक के रूप में याद रखें: डॉ. अब्दुल कलाम

