jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

Harda: कम्यूनिकेशन टीम को किया प्रशिक्षित


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिये जिला स्तर व विधानसभा स्तर पर कम्यूनिकेशन टीम बनाई गई है। इस टीम में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों के पहुँचने की जानकारी, मॉकपोल होने की जानकारी, उसके बाद मतदान शुरू होने, मतदान का प्रतिशत जैसी जानकारियां मतदान केन्द्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से चर्चा कर संकलित करेंगे। कम्यूनिकेशन टीम में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में प्रशिक्षित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्री एल.एन. प्रजापति ने बताया कि प्रशिक्षण में एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया, तहसीलदार खिरकिया श्री राजेन्द्र पंवार, एनआईसी के सूचना विज्ञान अधिकारी श्री शैलेष दुबे, सहायक संचालक शिक्षा श्री डी.एस. रघुवंशी, जिला लोक सेवा प्रबन्धक श्री नितिन वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।