मकड़ाई समाचार हरदा। जनपद शिक्षा केन्द्र हरदा शिक्षा अभियान के तहत चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चो के लिए जनपद पंचायत हरदा में समारोह रखा गया। जिसमें विशेष अथिति के रूप में श्रीमति रेवा धमेन्द्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा एवं सर्व चिकित्सालय में सभी चिकित्सक एवं गणमान्या लोग उपिस्थित थे। श्रीमति रेवा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता में सभी बच्चों का विशेष जांच की जाकर बच्चों को विकलांगता का प्रमाण-पत्र एवं जो शासन के द्वारा योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए ततसंबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में अध्यक्ष द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों एवं उनके पालक से भेट की गई। उनके द्वारा अभी तक हुई असुविधाओं को समक्ष में सूना गया और जो भी समस्याऐ थी उनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारीयों को आदेशित किया गया। कार्यकम उपरांत भोजन के पेकीड की सभी बच्चों एवं उनके पालकों को वितरित किये गये।
ब्रेकिंग
