jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

Harda : श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी

हरदा : श्रमिक एवं कर्मकार मण्डल के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा के लिये भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में श्रमोदय विद्यालय संचालित है। श्रम पदाधिकारी हरदा ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को श्रमोदय विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिये चयन परीक्षा 21 जनवरी 2024 को होगी। श्रमोदय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित अध्यापन कार्य कराया जाता है। छात्र-छात्राओं के लिये पृथक-पृथक आवास की व्यवस्था होती है तथा छात्रों के लिये पुरूष वार्डन व छात्राओं के लिये महिला वार्डन होते है। छात्र-छात्राओं के लिये पृथक-पृथक मेस होता है, जिनमें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता व भोजन प्रदाय किया जाता है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिये अलग-अलग महिला एवं पुरूष चिकित्सक की व्यवस्था होती है तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी होता है। विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश प्रदाय किये जाते है। प्रवेश परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिये श्रम कार्यालय कलेक्टर परीसर प्रथम तल कक्ष क्रमांक 35 में  सम्पर्क किया जा सकता है।