jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

Harda News: “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता

हरदा : लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि mp.mygov.in पोर्टल पर गुरूवार 25 अप्रैल तक भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
विजयी प्रतिभागियों को यह मिलेगी पुरस्कार राशि –
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपये व प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रूपये व प्रमाण पत्र, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपये व प्रमाण पत्र तथा 10 प्रतिभागियों को 5100-5100 रुपये का विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नियम एवं शर्तें –
प्रतिभागी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। एक प्रतिभागी की एक प्रविष्टि अधिकतम 25 से 30 शब्दों की मान्य होगी। प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण एवं हिंदी भाषा में होना चाहिए। प्रविष्टि में किसी भी उत्तेजक या आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए। प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी जरूर लिखें। पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 है।