jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

Harda News: मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी मदिरा दुकानें, कलेक्टर श्री सिंह ने शुष्क दिवस घोषित किया

हरदा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हरदा श्री आदित्य सिंह ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान हरदा जिले में मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस के दिन शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश अनुसार जिले में संचालित सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानें, वाईन शॉप एवं स्टोरेज देशी मदिरा मद्य भांडागार की दुकानों से 5 मई को शाम 6 बजे से 7 मई को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस 4 जून को सम्पूर्ण दिवस मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि घोषित शुष्क दिवस में कम्पोजिट मदिरा की किसी भी फुटकर बिक्री की दुकान, एम्बी वाईन शॉप, होटल, रेस्टोरेंट और मदिरा बेचने, परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा किसी भी व्यक्ति को मदिरा बेचने अथवा परोसने की अनुमति न दी जाये। उन्होने निर्देशित किया है कि गैर मालिकाना क्लबों, होटलों, रेस्टोरेंट आदि को भी शुष्क दिवसों में मदिरा परोसने की अनुमति नहीं दी जाये। शुष्क दिवसों के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में भण्डारण पर रोक लगाई जावे।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –