jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Harda Big Breaking: नहर में डूबी बालिका की, 20 किलोमीटर दूर मिली लाश, SDERF टीम ने ढूंढ निकाला

हरदा : रविवार दोपहर सोनखेड़ी निवासी एक मजदूर की बेटी अपूर्वा पिता संदीप उम्र 12 वर्ष निवासी सोनखेड़ी बड़ी नहर में नहाते समय डूब गई । परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की । लेकिन उसका पता नही चल सका। उसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते है।एसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंचे। जिला सेनानी होमगार्ड मयंक जैन के आदेशानुसार प्लाटून कमांडर सुश्री रक्षा राजपूत के मार्गदर्शन में हवलदार दीपक ठाकुर, एसडीईआरएफ जवान भगवानदास लोंगरे, राहुल चौहान, मुकेश कुर्ले, मोहित दुबे, आनंद शुक्ला, संतोष चौहान के द्वारा कल दोपहर से रेस्क्यू लगातार किया गया।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े सात बजे घटना स्थल से बीस किलोमीटर दूर उसकी लाश मिली।
टीम को अपूर्वा पिता संदीप उम्र 12 वर्ष डेड बॉडी बड़ी नहर देवास गेट थाना हंडिया से आज सुबह प्राप्त हुई है।  हंडिया थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची है। शव का पंचनामा बनाकर पीएम के बाद शव परिजनों को सोपा जाएगा। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।