jhankar
ब्रेकिंग
18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका!

Harda Big News: आर्म्स एक्ट के आरोपी को दो वर्ष का सश्रम करावास एवं 1000रु का अर्थदण्ड !

हरदा। न्यायालय जेएमएफसी टिमरनी द्वारा आर्म्स एक्ट के आरोपी योगेश भाटी पिता जमना प्रसाद भाटी निवासी ग्राम सोडलपुर थाना टिमरनी को दो वर्ष सश्रम करावास एवं 1000 /-रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक को दिनांक 28/08/23 को आरोपी योगेश भाटी के विरुद्ध थाना टिमरनी पर अपराध क्रमांक 509/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
उक्त मामले की गंभीरता से विवेचना कर आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 8/10/23 को माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र क्रमांक 551/23 पेश किया गया था तथा प्रकरण की सुनवाई के दौरान भी थाना टिमरनी द्वारा प्रभावी तरीके से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए,जिससे मामले में आरोपी को अंतिम रूप से सश्रम कारावास एवं अर्थ दंड से दंडित किया गया ।

- Install Android App -

उक्त आरोपी को अंतिम रूप से दंडित कराने में तात्कालिक थाना प्रभारी सुशील पटेल एवं विवेचना अधिकारी उनि अमित भारद्वाज,सउनि राजेश रघुवंशी,महेंद्र रघुवंशी एवं आरक्षक अरविंद पहाडे की विशेष भूमिका रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।