jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी,

Harda Big News : सहारा इंडिया को लौटाना होगी ब्याज सहित जमा मूल राशि, उपभोक्ता आयोग हरदा का आदेश

हरदा : सहारा इंडिया सहकारी समिति व सहारा क्रेडिट सहकारी समिति से बैंकों से अधिक ब्याज राशि व कम अवधि में जमा राशि डबल होने की लालच में उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई राशि वापस मांगने पर कई वर्षो से टाल-मटोल किया जा रहा था, मगर अब उपभोक्ता आयोग के आदेश के बाद इन सभी लोगों को अपनी जमा राशि ब्याज सहित वापस मिलेगी। यह आदेश आयोग के माननीय अध्यक्ष / न्यायाधीश जे.पी. सिंह व माननीय सदस्य श्रीमती विभा पाण्डे द्वारा दिया गया।

- Install Android App -

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि खिरकिया के सात व हरदा के एक व्यक्ति द्वारा सहारा इंडिया की सावधी जमा योजना व अन्य योजना के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर अपनी मेहनत की जमा राशि सहारा इंडिया की शाखाओं में अधिक ब्याज व मूल राशि डबल करने की अपेक्षा में जमा कर दी।

जब समय अवधि समाप्त हो गई तथा उपभोक्ताओं ने अपनी राशि अनुबंध के अनुसार ब्याज सहित वापस मांगी, तो सहारा इंडिया के कर्मचारियों द्वारा हिला हवाला किया जाता रहा, तब इन लोगों ने उपभोक्ता आयोग में अपना प्रकरण दर्ज कराया। उपभोक्ता आयोग द्वारा दिये गये आदेश में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के आदेशों का उल्लेख करते हुए इन सभी आवेदकों को उपभोक्ता माना तथा उनके द्वारा जमा मूल राशि ब्याज सहित वापस करने के आदेश दिये। इस आदेश से हरदा के भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अधिकारी बलराम जोशी को 11 लाख रू., सचिन पालीवाल को 80 हजार रू. एवं खिरकिया के जगजीवन राठौर को 2 लाख रू., शांतिलाल राठौर को 25 हजार रू. वृजेन्द्र कनोजिया को 75 हजार रू., विलास पिता कैलाश को 55 हजार रू., गौरीशंकर राठौर को 2 लाख रू. मूल व ब्याज सहित मिलेंगे। इस आदेश से सहारा इंडिया के उन सभी पीड़ित उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनकी मेहनत की राशि सहारा इंडिया की योजनाओं में फसी पड़ी है और जो निराश हो चुके हैं।