jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बरामद, 

हरदा। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ हरदा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 38.15 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब ₹7.60 लाख बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, छोटी हरदा अंडरब्रिज से हंडिया की ओर से आई नीले रंग की ब्रेजा कार क्रमांक DL 2 CAX 9118 पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोका और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की।

तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के बीच प्लास्टिक की पन्नी में 38.15 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ परिवहन में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त की। कुल जब्त माल की कीमत करीब ₹11.60 लाख बताई गई है।

- Install Android App -

पुलिस ने मामले में शाहफैजल उर्फ सानू पिता अख्तर खान (38), रामभरोस उर्फ राहुल मीना पिता गेंदालाल मीना (32) और आदर्श पिता संतोष राजपूत (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी की टीम की सराहना

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम गौर सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।