jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Harda Big News: नीमगांव में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

हरदा: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आज जंभेश्वर युवा मंडल नीमगांव की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की सभी कबड्डी टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता कबड्डी फेडरेशन इंडिया के नियमो के अंतर्गत संपन्न होगी।

- Install Android App -

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 31000 रुपए, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार रुपए होंगे इसके अतिरिक्त क्वार्टर फाइनल खेलने वाली चार टीमों को प्रति टीम 5100/- रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में 5100 रुपए के तीन विशेष पुरस्कार होंगे जिसमें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, रेडर आफ द टूर्नामेंट, और केचर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को प्रदान किए जाएंगे। उपरोक्त सभी पुरस्कार बिरला ए-1सीमेंट के द्वारा दिए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता का नाम बिरला A-1 मध्य प्रदेश केसरी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रखा गया है।
पिछले चार दशक से नीमगांव कबड्डी के क्षेत्र में पूरे देश में जाना पहचाना नाम है। यहां के खिलाड़ियों ने हरदा जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। पूर्व में यहां अखिल भारतीय स्तर तक की कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई है। हरदा जिले एवं आसपास के जिलों में कबड्डी खेल बहुत अधिक लोकप्रिय है। आयोजन समिति के सदस्य लोकेश पवार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जंभेश्वर खेल परिसर नीमगांव में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन ने दिनांक 23 से 25 फरवरी की स्वीकृति प्रदान की है।
प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों और फेडरेशन के सभी ऑफिशियल के लिए के लिए आयोजन समिति की ओर से ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। दर्शकों की सुविधा के लिए अस्थाई स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
नीमगांव की कबड्डी प्रतियोगिता कबड्डी के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान रखती है इस पहचान को कायम रखने के लिए जंभेश्वर युवा मंडल नीमगांव के सदस्यों ने प्रतियोगिता को भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। साथ ही जंभेश्वर युवा मंडल नीमगांव सभी खेल प्रेमीयों से इस प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील करता है।