jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

हरदा: चिचोट कुटी छीपानेर आश्रम में घुसकर गाली गलौज मारपीट एक लाख रुपए की मांग का मामला ,आनंद जाट और जगदीश गोल्या पर आरोप, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार ! 

आनंद जाट आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके उपर अलग अलग जिलों में पूर्व से भी 09 अपराध पंजीब्ध्द है एवं आनंट जाट के विरूध्द समय समय प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। : SDOP टिमरनी

 

हरदा। टिमरनी थाना अंतर्गत करताना चौकी के चिचोट कुटी छीपानेर आश्रम में घुसकर गाली गलौज मारपीट का मामला सामने आया है। चिचोट कुटी आश्रम के एक कर्मचारी की शिकायत पर करताना पुलिस चौकी ने

आनंद जाट और जगदीश गोल्या पर। BNS की धारा- 296,115(2), 351(3),333,119(1), 61(2) में केस दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज टिमरनी पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहा से जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में आनंद जाट की पत्नी सोनम ने  करताना चौकी के पुलिस अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार की शिकायत करते हुए । आनंद जाट को झूठा फंसाने की बात कही। इसके साथ ही आनंद की पत्नी ने  आज प्रेस वार्ता रखकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति को विद्यापीठम ले जाकर उसको बेरहमी से मारा पिटा गया। उनका वीडियो बनाकर निरंजन शर्मा और संदीप पटेल नाम के व्यक्ति को वीडियो कॉल करके दिखाया गया।  उन्होंने हरदा एसपी और निरंजन शर्मा पर आनंद को फंसाने की बात कही।

टिमरनी पुलिस एसडीओपी ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस मामले में जानकारी देते हुए मामले का खुलासा किया।

- Install Android App -

एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने बताया कि आनंद जाट पर पूर्व में कई थानों में केस दर्ज है। वो आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि

दिनांक 19/08/2025 को फरियादी धीरज पिता गुरुशरण विश्वकर्मा ने रिपोर्ट किया कि वह छीपानेर स्थित वैदिक विद्यापीठम में निर्माण कार्य देखता देखते है एवं वही निवास भी करते है।

दिनांक 19/08/2025 को प्रातः करीब 07.30 बजे वैदिक विद्यापीठम के परिसर में एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और कहने लगा कि निरंजन शर्मा कहा है, नाम पता पूछने पर उपना नाम जगदीश गोल्या निवासी अबगांवखुर्द बताया और बोला कि मुझे हरदा से आनंद जाट ने भेजा है, इतना कहकर जगदीश गोल्या फरियादी के साथ झूमा झटकी, मारपीट करता हुआ निरंजन शर्मा जी के कक्ष की तरफ भागा और बोलने लगा कि तुम लोग बहुत पैसे कमा रहे हो, मुझे एक लाख रुपये नही तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी ने जगदीश गोल्या को रोकने की कोशिश की और मदद के लिये आवाज लगाई तब वैदिक विद्यापीठम के अन्य अध्यापकगण एकत्रित हुये तो अधिक लोगों को आता देख जगदीश गोल्या वहां से भाग गया। झूमा झटकी मारपीट से फरियादी धीरज विश्वकर्मा साधारण चोट भी आई थी।

 

कार्यवाही का विवरणः

 

उपरोक्तानुसार घटनाक्रम की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल मौके पर उपस्थित हुआ व थाना टिमरनी में प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुये दिनांक 19/08/2025 को ही आरोपी (1) जगदीश गोल्या जाति जाट निवासी अबगाँव खुर्द थाना कोतवाली हरदा एवं (2) आनंद जाट निवासी कडोला थाना सिविल लाईन हरदा को गिरफ्तार कर दिनांक 20/08/2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तारी उपरांत पूछताछ में भी आरोपी जगदीश गोल्या द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उसे आरोपी आनंद जाट के द्वारा ही शराब पिलाकर घटना करने हेतु उकसाया था व जगदीश गोल्या के मोबाईल से ही कुछ भ्रामक पोस्ट भी सोशल मीडिया मे आनंद जाट द्वारा प्रसारित की गई थी, जो कि बाद में हटा दी गई है। आनंद जाट आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके उपर अलग अलग जिलों में पूर्व से भी 09 अपराध पंजीब्ध्द है एवं आनंट जाट के विरूध्द समय समय प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट अनुसार आरोपीगण जगदीश गोल्या व आनंद जाट के विरूध्द प्रथम दृष्टया धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 119 (1), 61(2) बी.एन.एस. का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है एवं माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल हरदा दाखिल किया गया है।

 

प्रेस कांफ्रेंस में सोनम ने लगाए आरोप।