jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने सोयाबीन उपार्जन कार्य का लिया जायजा

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को ग्राम सक्तापुर, सिराली व सुल्तानपुर के वेयरहाउसों का आकस्मिक निरीक्षण कर सोयाबीन उपार्जन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने उपस्थित किसानों से उपार्जन के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में पूछताछ की। ग्राम सक्तापुर के वेयरहाउस में किसान श्री मनोज पटेल ने बताया कि वह सोनतलाई निवासी है और आज सुबह ही आया था, उसकी सोयाबीन की तुलाई हो चुकी है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान तौल कांटे, वारदाने की उपलब्धता, वारदाने की सिलाई व्यवस्था, नमी मापक यंत्र की उपलब्धता के संबंध में कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने तथा तहसीलदार खिरकिया श्री राजेंद्र पवार व तहसीलदार सिराली श्री आर.के. झरबड़े सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।