jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: कथक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारो ने नागरिकों को मतदान के लिए किया प्रेरित

हरदा : जिले में विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में “स्वीप संध्या” कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में टिमरनी के प्रेक्षक श्री नरेंद्र सिंह बाली और हरदा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा के साथ-साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोडा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉ. आलोक श्रीवास और उनकी टीम ने कथक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदान का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई । इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित फोटो गैलरी भी तैयार की गई थी ।

- Install Android App -

कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता स्वीप कप के विजेताओं को शील्ड और मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रदर्शित किया।